क्या NDA से अलग होकर 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? सामने आई बड़ी जानकारी

Bihar Elections 2025: चिराग पासवान के NDA से अलग होने की अटकलों पर आया बयान— कहा, जब तक मोदी जी हैं, गठबंधन तोड़ने का सवाल ही नहीं. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Chirag Paswan responds to NDA exit rumours ahead of Bihar elections 2025
चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होने की बात पर तोड़ी चुप्पी
google news

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में आसार लगाए जा रहे हैं कि इस साल छठ पूजा के आस-पास चुनाव हो सकते है. इसी कड़ी में सियासी गलियारों में चर्चाएं तब तेज हो गई जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के NDA से अलग होने की खबरें सामने आई. बस इसके बाद ही कई तरह की बातें सामने आने लगी. लेकिन इस बात पर खुद चिराग पासवान से अपनी सफाई दी है. आइए समझते है आखिर क्या है पूरा मामला?