राहुल गांधी ने बिहार आने से पहले कर दिया बड़ा ऐलान, X पर पोस्ट कर लिखा- 'अब की बार, वोट चोरों की हार'

Rahul Gandhi Bihar Yatra: राहुल गांधी ने बिहार से वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त से 16 दिन की 'वोटर अधिकार यात्रा' का ऐलान किया, 1 सितंबर को गांधी मैदान में होगी रैली.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi announces 16-day Voter Adhikar Yatra in Bihar against vote theft
राहुल गांधी ने बिहार आने से पहले कर दिया बड़ा ऐलान
Google CTA

Rahul Gandhi Bihar Yatra: बिहार में आगामी चुनाव से पहले SIR के एक मुद्दे ने राजनीति को गर्म कर रखा है. इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का एक मुद्दा उठाया जिससे यह मामला और भी बढ़ता गया. साथ ही राहुल गांधी ने 17 अगस्त से एक जन आंदोलन का भी ऐलान किया है जिसे उन्होंने वोट अधिकार यात्रा का नाम दिया है. इस यात्रा में राहुल गांधी समेत तमाम विपक्ष के नेता शामिल होंगे.