स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के लिए खोला पिटारा, इन वर्गों को दी बड़ी सौगात

CM Nitish Announcement: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं- छात्रों की फीस में कटौती, नए अस्पताल, उद्योग को बढ़ावा और 50 लाख नौकरियां.

ADVERTISEMENT

Bihar CM Nitish Kumar announces new schemes on Independence Day 2025
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश ने किए कई ऐलान
Google CTA

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. सीएम नीतीश आज सुबह गांधी मैदान पहुंचकर पहले ध्वाजारोहण कर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत माता के वीर जवानों को नमन किया और कहा कि उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.