बिहार शराबबंदी: क्या हटने वाला है नीतीश कुमार का 'ड्रीम प्रोजेक्ट'? जानिए हटाने के पक्ष में सॉलिड तर्क और क्यों अड़ी है सरकार

Bihar liquor ban update: बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासत गरमा गई है. एनडीए के भीतर से समीक्षा की मांग तेज हो रही है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे सामाजिक सुधार और अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं. जानिए बिहार शराबबंदी पर पूरी बहस, सॉलिड तर्क और आगे का संभावित रास्ता.

ADVERTISEMENT

Bihar liquor ban update
Bihar liquor ban update
google news

बिहार में पिछले 9 वर्षों से लागू शराबबंदी कानून एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है. एनडीए (NDA) के भीतर से ही इस कानून की समीक्षा की मांग अब जोर-शोर से उठने लगी है, जिसने इस बहस को हवा दे दी है कि क्या वाकई बिहार में शराबबंदी खत्म होने जा रही है. जहां कुछ नेता इस कानून को धरातल पर पूरी तरह विफल बता रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे अपने इमोशन और एक बड़े सामाजिक सुधार के रूप में देख रहे हैं. सदन से लेकर सड़क तक अब यह सवाल गूंज रहा है कि क्या सरकार अपने इस फैसले पर टस से मस होगी या बीच का कोई रास्ता तलाशेगी? समझिए पूरी बात.