बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर घमासान! क्या इस बार AIMIM तय करेगी पूरा गेम? जानें NDA के संभावित उम्मीदवारों के नाम

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 9 अप्रैल को खाली हो रही 5 सीटों पर NDA, RJD और AIMIM के बीच जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिल सकता है. क्या AIMIM इस बार किंगमेकर बनेगी? जानें NDA के संभावित उम्मीदवारों के नाम से लेकर राज्य का पूरा गुणा-गणित?

ADVERTISEMENT

Bihar Rajya Sabha Election 2026
Bihar Rajya Sabha Election 2026
Google CTA

बिहार की राजनीतिक गलियारों में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. 9 अप्रैल 2026 को राज्य की 5 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनावी ऐलान के बाद एक ओर जहां NDA पांचों सीटें जीतने की जुगत में लग गई है तो दूसरी ओर राजद के लिए अपनी एक सीट बचाना भी मुश्किल लग रहा है. हालांकि NDA के खाते में 4 सीटें है लेकिन उन्हें भी 5वीं सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी. इसके अलावा यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर NDA के पाले में सारी सीटें चली जाएंगी तो उम्मीदवार कौन-कौन होगा? आइए विस्तार से जानते हैं पूरा गुणा-गणित और संभावित नाम.