Bihar MOTN Survey: बिहार में आज चुनाव हुए तो NDA-INDIA को कितनी सीटें मिलेगी, ताजा सर्वे ने चौंकाया
Mood of the Nation Survey Bihar 2025 : लोकसभा चुनाव 2024 के करीब 9 महीनों बाद इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने Mood of the Nation सर्वे किया है. हम आपको बिहार के साथ-साथ देश की भी स्थिति बताएंगे. MOTN सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो बीजेपी कांग्रेस आरजेडी और अन्य दलों को कितनी सीटें मिलेगी इसका आंकड़ा सामने आ गया है.
ADVERTISEMENT

Mood of the Nation Survey Bihar 2025 : लोकसभा चुनाव 2024 के करीब 9 महीनों बाद इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने Mood of the Nation सर्वे किया है. ये सर्वे चौंकाने वाला है. हम आपको बिहार के साथ-साथ देश की भी स्थिति बताएंगे. MOTN सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो बीजेपी कांग्रेस आरजेडी और अन्य दलों को कितनी सीटें मिलेगी इसका आंकड़ा सामने आ गया है.
Mood of the Nation सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 281 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 78 सीटें मिल सकती हैं. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं, जो अब घटती दिख रही हैं.
MOTN सर्वे कहता है कि अगर आज चुनाव हों तो NDA गठबंधन को 343 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 188 सीटें मिलने का अनुमान है. यह परिणाम NDA के लिए उत्साहजनक हैं, क्योंकि 2014 और 2019 में BJP ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था, लेकिन 2024 के चुनाव में उसे गठबंधन सहयोगियों की आवश्यकता पड़ी थी.
यह भी पढ़ें...
MOTN: देश में किसको कितनी सीटें?
दल | सीटें |
बीजेपी | 281 सीटें |
कांग्रेस | 78 सीटें |
MOTN: किस गठबंधन को कितनी सीटें ?
दल | सीटें |
NDA | 343 सीटें |
INDIA | 188 सीटें |
यह भी पढ़ें: MOTN Survey: 'अमित शाह या योगी आदित्यनाथ' बीजेपी में PM मोदी का उत्तराधिकारी कौन? देखें ताजा सर्वे रिपोर्ट
बिहार में आज चुनाव होते हैं तो क्या नतीजें होंगे?
Mood of the Nation सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को बिहार में 42 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं, एनडीए गठबंधन को यहां भी बढ़त मिलती दिख रही है. एनडीए गठबंधन को 52 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिल सकता है
दल | सीटें |
NDA | 33 से 35 सीटें |
इंडिया | 5 से 7 सीटें |
सीटों की बात करें तो सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 5 से 7 सीटें मिल सकती है. यानी की इंडिया गठबंधन की सीटें घट रही हैं. जबिक एनडीए अलायंस की बात करें तो एनडीए को 33 से 35 सीटें मिल सकती हैं. यानी की एनडीए गठबंधन को 3 से 5 सीटों का फायदा मिल सकता है.
MOTN: किस गठबंधन को कितना प्रतिशत वोट?
दल | वोट प्रतिशत |
NDA | 52 % |
इंडिया | 42 % |
यह भी पढ़ें: क्या बीजेपी अपने दम पर बना लेगी सरकार? आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसे कितनी सीटें
2024 लोकसभा चुनाव में किस गठबंधन को कितना % वोट?
- इंडिया ब्लॉक- 39 %
- NDA गठबंधन- 47 %
MOTN: बिहार में किसको कितनी सीटें?
दल | सीटें |
इंडिया ब्लॉक | 5 से 7 सीटें |
NDA | 33 से 35 सीटें |
यह भी पढ़ें: राजस्थान में आज चुनाव हुए तो BJP और Congress को कितनी सीटें मिलेगी? MOTN सर्वे के ताजा सर्वे ने चौंकाया