24 घंटे में अपन बयान से उपेंद्र कुशवाहा ने मारी पलटी, अपनी हार के लिए NDA को बताया था जिम्मेदार!
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पलटी पर कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार के सियासी छोटे भाई हैं इसलिए उपेंद्र कुशवाहा पर नीतीश की संगत का असर है और वह भी नीतीश की तरह पलटी मारना सीख गए हैं.
ADVERTISEMENT

उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर हैं, लेकिन उनके बयानों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने एनडीए की वजह से अपने चुनाव में हार जाने का बयान दिया, लेकिन 24 घंटे में ही उन्होंने अपना बयान पलट दिया और कहा कि जनता राजद के प्रपंच में फंस गई इसलिए उनकी हार हुई. उपेंद्र कुशवाहा के पलटने के बाद कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है.