हिजाब विवाद में नया अपडेट: नुसरत परवीन को जॉइनिंग के लिए मिली मोहलत, सिविल सर्जन ने बताई पूरी डिटेल

Bihar Hijab Controversy Update: हिजाब विवाद के बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक लेटर जारी कर नुसरत परवीन के जॉइनिंग को अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि नुसरत के अलावा 11 और डॉक्टरों ने अब तक नौकरी जॉइन नहीं की है. वहीं पटना के सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar Hijab Controversy Update
नुसरत परवीन की जॉइनिंग डेट बढ़ी(तस्वीर-स्क्रीग्रैब)
google news

बिहार में 15 दिसंबर को हुए हिजाब विवाद ने राज्य के साथ-साथ देश की राजनीति को गरमा दिया है और यह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हिजाब विवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है और वहीं सत्ता पक्ष उनका बचाव करते हुए दिखाई दे रहा हैं. 20 दिसंबर को नुसरत परवीन के नौकरी नहीं जॉइन करने के बाद इस विवाद को और हवा मिल गई है. लेकिन सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए नुसरत परवीन की जॉइनिंग डेट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है. इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने एक लेटर भी जारी किया है. आपको बता दें कि नुसरत परवीन के अलावा 11 और डॉक्टरों ने नौकरी जॉइन नहीं की है. विवाद और डेडलाइन बढ़ने के बिहार तक पटना के सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह के पास पहुंचा और उनसे खास बातचीत की. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी डिटेल और सिविल सर्जन ने क्या-कुछ बताया?