'जितनों ने साथ फोटो खिंचवाई, उतनों ने भी नहीं दिया वोट', बिहार चुनाव में हार के बाद पीके का छलका दर्द, वीडियो वायरल
Prashant Kishor video viral: प्रशांत किशोर ने जन सुराज की चुनावी हार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में 17 लाख वोट मिलने के बावजूद सीट न मिलने, पदयात्रा पार्ट-2 और संभावित गठबंधन की रणनीति पर पीके के बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर का छलका दर्द, वीडियो वायरल
जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार से खुद राजनेता बने प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उनका दर्द साफ झलक रहा है. पीके ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बड़ी ही बेबाकी से कहा कि बिहार में पदयात्रा के दौरान जितने लोगों ने उनके साथ बैठकर फोटो खिंचवाई थी, उन लोगों ने भी जन सुराज को वोट नहीं दिया. इसके अलावा भी पीके ने कई बातें कही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.