बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आया ताजा अपडेट, 4-5 अक्टूबर को दौरा करेगी निर्वाचन आयोग की टीम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, 4-5 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग की टीम करेगी दौरा. जानें कब हो सकता है चुनाव का ऐलान और क्या हैं पूरी तैयारियां.

ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग का दौरा
निर्वाचन आयोग की टीम 4-5 अक्टूबर को बिहार में चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी
google news

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. निर्वाचन आयोग की टीम चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 4 और 5 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी. निर्वाचन आयोग की टीम 4 अक्टूबर को पटना में प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक करेगी, तो वहीं 5 अक्टूबर को टीम सभी जिलों के डीएम और एसपी/एसएसपी में मुलाकात करेगी. यह बैठक इसलिए अहम ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार कोई कोई परेशानी ना हो और चुनाव पारदर्शी तरीके से हो. माना जा रहा है इसके बाद चुनाव की घोषणा हो जाएगी.