अमित शाह के पास पहुंची उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना में BJP नेता-कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Bihar Election 2025: "बिहार चुनाव 2025 से पहले अमित शाह ने पटना में बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र दिया और उम्मीदवारों की लिस्ट ली. शाह ने दिया ट्रिपल M- महिला, मोदी, मंदिर का फॉर्मूला.

ADVERTISEMENT

Amit Shah in Patna meeting BJP leaders ahead of Bihar election
पटना में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र
google news

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह, पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व लगातार दौरा कर रहे है. इसी कड़ी में शुक्रवार को शाह ने पटना स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की. यह बैठक लगभग 4 घंटे तक चली और सबसे आखिर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अमित शाह ने अलग से बातचीत की.