मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में फॉर्म भरने के बाद भी नहीं आए पैसे? घबराए नहीं बस कर ले ये काम, आ जाएंगे 10,000 रुपए
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में फॉर्म भरने के बाद भी अगर आपके खाते में 10,000 रुपए नहीं आए हैं, तो घबराएं नहीं. जानें पैसे न आने के कारण, समाधान और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्प्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया और फिर अलग-अलग जिलों की महिलाओं से बातचीत भी की. इस राशि को मिलते ही महिलाओं के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली. लेकिन कुछ महिलाओं को फॉर्म भरने के बाद भी यह राशि नहीं मिली, जिसके लिए सरकार ने कई वजह भी गिना दिया. अगर आपके भी खाते में पैसे नहीं आए है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आइए जानते है वो कारण और साथ ही जानेंगे की यह राशि कैसे मिलेगी.