Bihar Weather Update: बिहार में 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा! तापमान में अभी नहीं होगा बदलाव, जानें 11 फरवरी के मौसम का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का असर अभी जारी है और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा तथा तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जानिए 11 फरवरी का बिहार मौसम पूर्वानुमान, कोहरे और तापमान से जुड़ी पूरी जानकारी.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
social share
google news

Bihar Weather Today: बिहार में फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अभी भी ठंड और सुबह-शाम का कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा देखने को मिल जा रहा है, वहीं दिन के समय चल रही हवाएं लगातार ठंड महसूस करा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय कम विजिबिलिटी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है.

बीते 24 घंटों का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई. वहीं पछुआ हवाओं चलने की वजह से दिन के समय धूप में भी ठंड लगी, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रह गई थी. तापमान की बात करें तो राज्य से सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं राजगीर 8.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर बना. 

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. दिन के तापमान में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी. अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें...

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम

IMD के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बनने वाले दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों का असर बिहार पर बहुत सीमित रहने की संभावना है. इसके अलावा आने वाले 7 दिनों तक बारिश को लेकर भी कोई संभावना नहीं दिख रही है.

यह खबर भी पढ़ें: 'अनुष्का के घर से आप निकलते थे...अब ड्रामा मत कीजिए', जयचंद कहे जाने पर मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

    follow on google news