उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र: गैरसैंण में 9 से 13 मार्च के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष का टकराव संभव
उत्तराखंड सरकार ने साल 2026 के पहले विधानसभा सत्र और बजट सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह महत्वपूर्ण सत्र गैरसैण के भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा. शासन की ओर से इस संबंध में सचिव विधानसभा को जरूरी कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Budget Session 2026
Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मार्च के महीने में गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में शासन और विधानसभा स्तर पर सत्र को लेकर तैयारियों में तेजी हो गई. उधर आगामी बजट सत्र के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है. वे सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी में है. इस दौरान विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की हालत, शिक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गैरसैंण को राजधानी बनाने जैसे मुद्दों पर घेर सकता है.