BSEB Bihar 10th Result 2025 Toppers Marksheet: 10वीं के टॉपर रंजन वर्मा की मार्कशीट आ गई सामने, नंबर देख उड़ जाएंगे होश
BSEB Bihar 10th Result 2025 Topper ranjan verma Marksheet: बिहार बोर्ड 10वीं में तीन टॉपर्स में रंजन वर्मा को 97.80 फीसदी अंक मिले हैं. इनके भाई और ट्विंस रंजीत वर्मा को भी अच्छे मार्क्स मिले हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
BSEB Bihar 10th Result 2025 Toppers Marksheet: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है. 10वीं में टॉप करने वाले रंजन वर्मा (Bihar 10th Result 2025 Toppers Ranjan verma) की मार्कशीट सामने आ गई है. रंजन और रंजीत दोनों ट्विंस है. रंजीत को भी अच्छे मार्क्स मिले हैं. रंजन से मार्क्स थोड़ा कम होने से वे टॉप 10 की लिस्ट में शामिल नहीं हो सके. रंजन ने मैथमेटिक्स में 100 में से 100 अंक हासिल किया है. वहीं साइंस, हिंदी और सोशल साइंस में 100-100 नंबर में से प्रत्येक विषय में 97 अंक हासिल किए हैं. रंतन को संस्कृत में 98 नंबर मिले हैं.