कांग्रेस का अल्टीमेटम! लालू-तेजस्वी का दिल्ली दौरा, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पेंच कहां फंसा?
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भारी तनाव है. कांग्रेस ने 13 अक्टूबर तक अंतिम फैसला लेने का समय दिया है. लालू और तेजस्वी यादव सीट संकट सुलझाने के लिए दिल्ली में राहुल गांधी से मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी थमने का नाम नहीं ले रही. राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) जैसे सहयोगी दलों के बीच कई सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है. इस बीच, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात संभावित है.