भोपाल: सड़क पर उतरवाये कपड़े, फिर दो पुलिसवालों ने मिलकर इतना पीटा की हो गई मौत, वजह चौंकाने वाली
भोपाल में दो पुलिस कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई के चलते 22 साल के उदित गायकी की मौत हो गई, आरोपी अब तक फरार हैं. परिवार ने सीबीआई जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है.
ADVERTISEMENT

भोपाल से आया दिल दहला देने वाला मामला
मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस की बेरहमी एक 22 साल के नौजवान की जान ले गई. यह दिल दहला देने वाला वारदात शुक्रवार रात का है, जब पिपलानी थाना क्षेत्र में दो पुलिस कांस्टेबलों ने एक युवक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.