IPS पूरन कुमार केस पर रोहतक SP पर गाज, DGP समेत 15 अधिकारियों पर FIR, CM सैनी बोले- 'बख्शा नहीं जाएगा'

आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या पर सीएम नायब सैनी ने कहा है कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में डीजीपी समेत 15 अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है और रोहतक एसपी पर कार्रवाई हुई है.

ADVERTISEMENT

nayab singh saini
nayab singh saini
Google CTA

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है. इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों. शनिवार को पंचकूला में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम सैनी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही. उन्होंने इस घटना को "बेहद दुखद" बताया और मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया.