दरभंगा में एक महिला ने पूर्व उप मु्ख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के 4 नेता पर दर्ज कराई FIR, बताई पूरी कहानी

Tejashwi Yadav FIR: दरभंगा की महिला ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के चार नेताओं पर ठगी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

दरभंगा में महिला ने तेजस्वी यादव समेत 4 नेताओं पर FIR दर्ज कराई
महिला ने माई-बहिन योजना के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई
google news

Tejashwi Yadav FIR: बिहार में आगामी चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरभंगा जिले की रहने वाली गुड़िया देवी ने माई-बहिन योजना के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक और राजद नेता ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि इस योजना के नाम पर राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनसे 200 रुपए भी ले लिए. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.