बिहार में JDU की बैठक खत्म, निशांत के पॉलिटिकल एंट्री पर लगी मुहर, CM नीतीश बोले- राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन बिहार अईबे न करेंगे
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के फैसले पर बने हुए हैं, जिससे JDU कार्यकर्ताओं में मायूसी है. वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishi) की राजनीति में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है. जानें 6 मार्च की JDU बैठक में क्या हुआ और निशांत कब लेंगे पार्टी की सदस्यता.

बिहार में NDA के भार मतों से जीतने के बाद भले ही नीतीश कुमार की सीएम के पद पर ताजपोशी हुई होली आते-आते यहां की सियासत का रंग बदल गया. नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी. एक तरफ JDU कार्यकर्ताओं पर नीतीश कुमार के इस निर्णय को BJP के निर्णय के रूप में देखा जाने लगा है. कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध करते हुए नीतीश कुमार से इस फैसले को बदलने की मांग कर रहे हैं. वहीं अब उनके बाद बिहार की बागडोर कौन संभालेगा इसपर मंथन तेज हो गई है.
इन्हीं बातों को लेकर आज यानी 6 मार्च को जनता दल यूनाइटेड के विधानमंडल दल की बैठक हुई. करीब 40 मिनट तक चली बैठक में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने राज्यसभा जाने के फैसले पर एक बार फिर विचार करने की मांग की. इसपर नीतीश कुमार ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बोले- ''हम राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन बिहार अईबे न करेंगे.
आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. चिंता मत करिए. हम सबकुछ देखते न रहेंगे. हमने कितना काम किया है. सबका ध्यान रखबे न करेंगे.''सीएम हाउस में चली इस बैठक में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर सभी विधायकों के चेहरे पर मायूसी दिखी.
निशांत कुमार की होगी पॉलिटिकल एंट्री
इधर निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर रास्ता साफ हो गया. निशांत कुमार को जेडीयू में लाने का प्रस्ताव संजय झा ने बैठक में रखा. इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने खड़े होकर हाथ उठाकर मुहर लगा दी. बैठक में ललन सिंह ने कहा- ''हम लोग निशांत को प्यार से निशि बोलते हैं. निशि आगे बढ़ेंगे.. हम लोग पीछे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.'' निशांत कुमार 7 मार्च को पार्टी की सदस्यता लेंगे और जदयू में शामिल हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें...
ध्यान देने वाली बात है कि बिहार में अगले सीएम को लेकर बीजेपी के कद्दावर चेहर के रूप में सम्राट चौधरी दौड़ में नंबर वन हैं. वहीं अब दो डिप्टी सीएम की जगह पर अब जेडीयू के कोटे से एक ही पावर सेंटर होने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि ये लगभग तय हो चुका है. सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी सीएम और निशांत कुमार डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं.










