दिल नहीं सोशल मीडिया हैक हुआ..तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, अब नई कहानी आई सामने

Tej Pratap Yadav Love Story: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tej Pratap Yadav Love Story: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. तेज प्रताप ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. हालांकि, इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब घटनाक्रम देखने को मिला, जहां पोस्ट को बार-बार डिलीट किया गया और फिर अकाउंट हैक होने का दावा किया गया.