कौन हैं 13 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्हें खरीदने के लिए IPL Auction में मची थी होड़, जड़ चुके हैं 49 शतक

IPL Auction 2025: 13 साल की उम्र में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने बवाल मचा रखा है. IPL Auction 2025 में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक उठी है. वो इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी.

ADVERTISEMENT

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi
Google CTA

13 साल की उम्र में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने बवाल मचा रखा है. IPL Auction 2025 में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक उठी है. वो इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा क्रिकेटर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी. मगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीद लिया. आपको बता दें कि नीलामी के लिए जब ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आया तो उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली. इसी बीच वैभव सूर्यवंशी की कीमत 30 लाख से बढ़ती गई, जो 1.10 करोड़ पर जाकर रुकी.