बिहार में नीतीश की घट रही लोकप्रियता, क्या वे थोपे जा रहे या अभी भी हैं दुलारे?

Bihar News: सी-वोटर सर्वे में तेजस्वी यादव बिहार के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बनकर उभरे हैं, जबकि नीतीश कुमार की लोकप्रियता लगातार गिर रही है. बीजेपी के पास भी अब तक कोई मजबूत सीएम फेस नहीं दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bihar News: देश भर की निगाहें अब बिहार पर है. इस साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है. चर्चा यहीं है चुनाव कोई भी जीते पर हर बार की तरह सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे. कुछ दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी यह बात कह दी थी. अब यहां सवाल उठता है क्या नीतीश अब भी बिहार की जनता के दुलारे मुख्यमंत्री बने हुए है या बिहारवासियों पर नीतीश थोपे जा रहे हैं. इस सवाल का जवाब कुछ हद तक सी वोटर के सर्वे में मिलता है.