'नीतीश कुमार को जो वोट नहीं देते हैं, इस बार...' इशारों-इशारों में ये क्या बोल गए संजय झा?
जेडीयू ने सीमांचल में विशेष फोकस के साथ तैयारी शुरू की है. पार्टी का मानना है कि इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय को साधने से चुनावी सफलता सुनिश्चित हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने अल्पसंख्यक वोट बैंक पर एक अहम बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है. 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अभी से रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य इस बार 220 सीटों पर जीत हासिल करना है.