5 बार विधायक, 5 केस...BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का सामने आया चुनावी एफिडेविट, देखें पूरी डिटेल
बिहार सरकार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नवीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन की पढ़ाई, परिवार, संपत्ति, आय, लोन और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर अब हलफनामे के आंकड़े सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

Nitin Naveen net worth
Nitin Naveen net worth: बीजेपी ने बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और लगातार पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने उन्हें BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही नितिन नवीन इस पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं. पटना में जन्में नितिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. इस बीच अब नितिन नवीन की संपत्ति को लेकर भी चर्चा की जा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में क्या क्या बताया है.