न कोई बात करेगा, न दुकानदार राशन देगा.… बागपत में पंचायत फरमान के बाद फौजी परिवार का सामाजिक बहिष्कार, ये वजह आई सामने

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय सेना के जवान उदयवीर के परिवार के कथित सामाजिक बहिष्कार का आरोप सामने आया है. मामला जमीन को लेकर बताया जा रहा है, जिस पर पंचायत में न आने के चलते फौजी के परिवार पर ये दंड लगाया गया. वहीं अब मामले में पीड़ित परिवार ने योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है. इलाके में अब ये मामला चर्चा बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Bagpat Army jawan case
Bagpat Army jawan case
google news

Bagpat Army jawan case: यूपी के बागपत के उदयवीर सरहदों पर देश की रक्षा तो बेखौफ होकर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने ही गांव में परिवार की चिंता सता रही है. बता दें कि उदयवीर पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रह चुके. इस दौरान देश ने इस दौरान उनके जजबे को सलाम किया लेकिन आरोप है कि गांव की पंचायत ने जवान और उनके परिवार के खिलाफ कथित हुक्का पानी बंद का फरमान जारी कर सामाजिक बहिष्कार का ऐलान कर दिया है.