प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला ऐलान, बिहार उपचुनाव में 4 में से 2 उम्मीदवार बदले 

Bihar By-Election: उम्मीदवार बदलने पर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि, 'हमारा दुर्भाग्य था की जो देश का रक्षा कर रहे देश के जवान वो किसी कारण से चुनाव नही लड़ सकते.

ADVERTISEMENT

prashant kishor
प्रशांत किशोर. (File Photo)
google news

Bihar By-Election: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने है. ये चार सीटें रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी है. दो अक्टूबर को अपनी अपनी पार्टी लॉन्च करने के बाद प्रशांत किशोर भी उप चुनाव के इस चुनावी रण में कूद पड़े थे. उन्होंने चारों सीटों पर जनसुराज के उम्मीदवारों का ऐलान किया. हालांकि अब उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला किया है. उनकी पार्टी ने 4 में से सीटों 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिया है.