Bihar: 10 अप्रैल तक सीएम रहेंगे नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने से पहले ले सकते हैं ये बड़ा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में चर्चा है कि वे 10 अप्रैल तक सीएम पद पर बने रहेंगे. बताया जा रहा है कि राज्यसभा की शपथ लेने से पहले ही 10 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
social share
google news

Bihar News: नीतीश कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा तेज हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक वे अभी कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे लेकिन 10 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 10 अप्रैल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे. बताया जा रहा है कि राज्यसभा में शपथ लेने से पहले ही वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे, ताकि आगे की राजनीतिक प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

राजनीति में होंगे बड़े बदलाव

राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर हलचल बढ़ गई है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें...

फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि 10 अप्रैल तक वे मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे. इसके बाद राज्यसभा की औपचारिकताओं से पहले ही वे पद छोड़ सकते हैं. बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले लोग अब 10 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उसी दिन आगे की तस्वीर साफ होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने को लेकर आ गया पहला रिएक्शन, कयासों पर तोड़ी चुप्पी

    follow on google news