फ्रेजर रोड का एक गैराज, कार में शिल्पी और गौतम का अर्धनग्न शव, 26 साल पुराने हाई प्रोफाइल केस की इतनी चर्चा क्यों है?

शिल्पी जैन गौतम सिंह केस पर प्रशांत किशोर के दावे ने सियासी हलचल तेज कर दी है. जानिए इस केस की पूरी कहानी और बिहार चुनाव से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर PK द्वारा लगाए आरोप का पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Shilpi Jain murder case, Gautam Singh murder, samrat Chaudhary,  Prashant Kishor statement, political controversy, Shilpi Jain controversy
बिहार में 1999 में शिल्पी और गौतम के साथ क्या हुआ था?
Google CTA

बिहार चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही 26 साल पुराने एक हाई प्रोफाइल केस की चर्चा फिर शुरू हो गई है. वजह है जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस. प्रशांत किशोर कहते हैं- 'बिहार में पुराने समय से पत्रकारिता करने वाले...आपलोगों ने शिल्पी-गौतम रेप और हत्याकांड की कहानी सुनी होगी. आपने सुना होगा- जब लालू जी के जंगलराज का चरम सीमा था...तब ऐसा आरोप लगा था कि शिल्पी जैन का सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर शिल्पी और गौतम दोनों की हत्या कर दी गई...हंगामा हुआ...CBI में केस गया.'