बिहार: फाइनल वोटर लिस्ट में भी नहीं है आपका नाम, तो घबराएं नहीं! अब भी जुड़वा सकते है नाम, जानिए प्रोसेस

Bihar final voter list 2025: बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट से नाम कट गया है या अभी तक वोटर आईडी नहीं बना? घबराएं नहीं! जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से फॉर्म-6 भरकर नाम कैसे जुड़वाएं.

ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव से पहले फॉर्म-6 भरें और जोड़ें वोटर लिस्ट में अपना नाम
बिहार चुनाव से पहले फॉर्म-6 भरें और जोड़ें वोटर लिस्ट में अपना नाम
Google CTA

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. SIR की प्रक्रिया से पहले बिहार में कुल मतदाता 7.89 करोड़ थे, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद बिहार में कुल वैध मतदाता 7.42 करोड़ है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर आपका नाम भी फाइनल लिस्ट से काट दिया गया है/छूट गया या आपने अभी तक वोटर आई-कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किया है तो कैसे करें?