मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में खांसी की दवाई से 9 बच्चों की मौत, कफसिरप बनी मौत की वजह
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में खांसी की सिरप में जहरीला केमिकल मिलने से 9 बच्चों की मौत हो गई. जांच में Coldrif और Nextro-DS सिरप में डाईएथिलीन ग्लाइकोल की मौजूदगी पाई गई है.
ADVERTISEMENT

कफ सिरप से छिंदवाड़ा में 9 मौतों का शक! (Photo:ITG)
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां पिछले 15 दिनों में 6 बच्चों की मौत हो चुकी है और अब तक कुल 9 बच्चों के मरने की पुष्टि की गई है. इन बच्चों के मौत की वजह खांसी की दवाई में जहरीला केमिकल मिलने की आशंका जताई जा रही है.
