चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक, राज्य के 534 प्रखंडों में खुलेंगे आधुनिक सब्जी केंद्र, किसानों को मिली बड़ी सौगात
Bihar election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक- राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आधुनिक सब्जी केंद्र खुलेंगे. किसानों को उचित मूल्य, उपभोक्ताओं को सस्ती सब्जियां.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार ने किसानों को दी बड़ी सौगात (File Photo: ITG)
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार फुल एक्टिव मोड में आ गए है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री लगातार योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन के साथ-साथ प्रदेश वासियों को कई सौगातें भी दे रहे है. महिला, युवा और बुजुर्ग को कई सौगात देने के बाद अब नीतीश कुमार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के मुताबिक अब सूबे के हर एक प्रखंड में सब्जी केंद्र बनाने की घोषणा की गई है. इस हिसाब से राज्य के सभी 534 प्रखंडों में सब्जी केंद्र बनाया जाएगा. सरकार का यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में अब कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है और ऐसे में यह सरकार का मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकता है.
