Bihar Election 2025: बसपा ने कैमूर जिले के 4 सीटों पर घोषित किए अपने प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Bihar Election 2025: बसपा ने कैमूर जिले के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें उन्होंने चैनपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा की है. इससे पहले पार्टी ने भभुआ, मोहनिया और रामगढ़ से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी. देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

कैमूर जिले से बसपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
कैमूर जिले से बसपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Google CTA

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. हर एक राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ और अपना वोट बैंक मजबूत कर रहा है. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने एक बड़ा चुनावी दांव खेला है. पार्टी ने कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवारों अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटे लाल राम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कैमूर जिले के 3 विधासभा भभुआ, मोहनिया और रामगढ़ से प्रत्याशी की घोषणा हुई थी. अब पार्टी ने फैसला कर चैनपुर विधानसभा से भी उम्मीदवार तय कर दिया है.