आवेदक का नाम "सोनालिक ट्रैक्टर", पिता का नाम "स्वराज ट्रैक्टर", तस्वीर मोनालिसा की, आवेदन मिलते ही पीछे पड़ी पुलिस

Bihar Viral News: मोतिहारी में मोनालिसा की तस्वीर, नाम "सोनालिक ट्रैक्टर" और पिता "स्वराज ट्रैक्टर" वाले फर्जी प्रमाण पत्र ने मचाया हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन.

ADVERTISEMENT

बिहार में मोनालिसा की तस्वीर वाला फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र वायरल
बिहार में मोनालिसा की तस्वीर वाला फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र वायरल
Google CTA

Bihar Viral News: बिहार में बीते दिन मसौढ़ी से डॉग बाबू के आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर खूब हंगामा मचा था. इस मामले में विपक्ष ने मौजूदा नीतीश सरकार में काम कर रहे कर्मचारियों पर जमकर निशाना साधा और तंज भी कसा था. लेकिन अब एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें आवेदनकर्ता से लेकर उसकी जानकारी और फोटो देखकर आप भी भौंचक्का रह जाएंगे.