FD Vs NSC : शानदार और सेफ रिटर्न चाहिए तो NSC में लगा सकते हैं पैसे, FD से ज्यादा मिलता है ब्याज
Personal Finance की इस सीरीज में हम आपको राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के बारे में बता जा रहे हैं. साथ इससे मिलते-जुलते स्कीम्स जैसे FD, MSSC, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस SCSS और POMIS (Post Office Monthly Income Scheme) से तुलना करके भी बताएंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC - National Savings Certificate) तमाम सुरक्षित निवेश की योजनाओं में से एक है. ये भारत सरकार की तरफ से समर्थित स्कीम है. इसे डाकघर या किसी ऑर्थराइज्ड बैंक से लिया जा सकता है. यह एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जो मध्यम वर्ग के निवेशकों के लिए शानदार ऑप्शन है. इसमें निवेश किया गया पैसा फिक्स्ड रिटर्न देता है और यह टैक्स में छूट भी मिलती है.
