Gold- Silver Rate: सोने-चांदी ने फिर मारी गुलाटी, तो खरीददारों में बढ़ गई बेचैनी, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद फिर से जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिसमें चांदी करीब ₹15,000 और सोना ₹3,000 तक महंगा हो गया.

सोना- चांदी प्राइस
सोना- चांदी प्राइस
social share
google news

Silver-Gold Price: सोना-चांदी की कीमतों में हाल ही में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में फिर से रौनक लौटती नजर आ रहा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 9 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. चांदी ने तो खुलते ही ऐसा उछाल दिखाया कि निवेशकों की नजरें उस पर टिक गईं, जबकि सोना भी तेजी की राह पर लौटता नजर आया. हालांकि, रिकॉर्ड स्तर से कंपेयर किया जाए तो दोनों अभी भी काफी सस्ते मिल रहे हैं.

खुलते ही चांदी ने चौंकाया

सोमवार को MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले बंद 2,49,892 रुपये प्रति किलो से बढ़कर सीधे 2,64,885 रुपये पर पहुंच गया. यानी शुरुआत में ही लगभग 14,993 रुपये की तेजी देखने को मिली है. 

फिर भी अगर इसके ऑल टाइम हाई की बात करें तो चांदी अभी उस स्तर से काफी नीचे है. 29 जनवरी को इसने पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था. इसके बाद बाजार ने कीमतों को गिराकर लगभग 2.25 लाख रुपये तक पहुंचा दिया. अब भले ही इसमें सुधार नजर आ रहा हो लेकिन रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो चांदी अभी भी करीब 1,55,163 रुपये सस्ती है.

यह भी पढ़ें...

सोने ने भी दिखाई मजबूती

आज यानी 9 फरवरी को चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई. MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव शुक्रवार के बंद 1,55,451 रुपये से बढ़कर 1,58,500 रुपये हो गया. यानी सोना एक झटके में 3,049 रुपये महंगा हो गया.

हालांकि सोना भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है. मौजूदा कीमत उसके रिकॉर्ड भाव से करीब 34,596 रुपये कम है जिससे खरीदारों के लिए यह अभी भी अपेक्षाकृत सस्ता माना जा सकता है.

 ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी. पिछले सप्ताह गुरुवार तक स्पॉट सिल्वर में एक ही दिन में लगभग 20% की गिरावट देखी गई और यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 40% तक टूट गई.

पिछले महीने जहां इसकी कीमत करीब 120 डॉलर प्रति औंस थी, वहीं गिरकर यह लगभग 64 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: Bizz Deal: Sale में स्मार्टफोन की बरसात, Samsung से Pixel तक में बंपर डिस्काउंड, कम कीमत में बड़े फोन

    follow on google news