गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद नानी ने रो-रोकर बताई मां टीना और बच्चियों की अनसुनी कहानी

Ghaziabad triple death mystery: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से गिरकर हुई 3 सगी बहनों की मौत ने सबको हैरान कर दिया है. दिल्ली के सीलमपुर में रह रहे बच्चियों के नाना-नानी ने अब इस मामले में कई ऐसी चौंकाने वाली बातें बताई हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad 3 sisters death
Ghaziabad 3 sisters death
google news

Ghaziabad 3 sisters death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 3 फरवरी की रात तीन लड़कियाें की मौत का मामला उलझता जा रहा है. एक साथ तीन बहनों निशिका, प्राची और पाखी की 9वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस पूरे मामले की पड़ताल करते हुए जब 'यूपी तक' की टीम दिल्ली के सीलमपुर में बच्चियों के नानी के घर पहुंची. यहां बच्चियों की नानी ने चेतन, उसकी पत्नी (अपनी बेटी) के बार में कई चौंकाने वाली बातें बताईं. इसके साथ ही तीनों बहनों को लेकर थी हैरान करने वाले खुलासे किए.