Bihar Weather Today: बिहार में आज भी ठंड का असर रहेगा बरकरार, 2-3 डिग्री और नीचे गिरेगा पारा, इन जिलों में कोहरा का अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में आज 5 फरवरी को भी ठंड और कोहरे का असर बरकरार रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. पछुआ हवाओं के कारण सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी. जानिए आज का मौसम हाल, कोहरे वाले जिले और अगले 7 दिनों का पूरा पूर्वानुमान.

Bihar weather forecast
Bihar Weather Update
social share
google news

Bihar Weather Update: बीते कई दिनों से बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. बीते महीने तक जहां एक ओर ठिठुरन वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं फरवरी के शुरुआती समय से ही ठंड, कोहरा और बारिश लोगों के लिए समस्या बनी हुई है. कई इलाकों में कोहरा और बहती हवाएं लोगों को ठिठुरन महसूस करा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 5 फरवरी को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. विभाग के मुताबिक आज यानी 5 फरवरी को भी राज्य वासियों को ठंड और कोहरा से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके अलावा तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे ठंड के और बढ़ने की आशंका है. 

बीते 24 घंटों का मौसम हाल

बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में मौसम लगभग सामान्य ही रहा. चल रही हवाओं की वजह से कई इलाकों में लोगों को दिन के समय धूप में ठंड महसूस हुई. वहीं कोहरा अभी भी एक बड़ी परेशानी बना हुआ है. राज्य के लगभग 10 जिलों में घना कोहरा छाया रहा जिस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस कैमूर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं घने कोहरे की वजह से गया में विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई.

5 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

IMD के मुताबिक 5 फरवरी को बिहार के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. दिन के समय हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. ठंडी पछुआ हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें...

कोहरे को लेकर इन जिलों में अलर्ट

5 फरवरी को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जिले शामिल हैं. इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा. 2–3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसके बाद तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर नहीं पड़ेगा.

यह खबर भी पढ़ें: पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, 31 साल पुराने केस में 'कुर्की-जब्ती' का आदेश; क्या जाएगी सांसदी?

    follow on google news