BIZ DEAL: 10,000 रुपये से कम में 5G फोन! ब्रांडेड कंपनी के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें बेस्ट डील्स

BIZ DEAL: आज के समय में स्मार्टफोन हर जरूरत का हिस्सा बन चुका है, लेकिन जब बजट सिर्फ 10,000 रुपये हो तो सही फोन चुनना मुश्किल लगता है. लेकिन एक सेल तहत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है. इन फोन्स की असली कीमत 13 से 14 हजार रुपये के बीच है. लेकिन सेल में ये 10,000 से कम कीमत में मिल रहे हैं.

Budget Smartphone Under 10000
Budget Smartphone Under 10000
social share
google news

Budget Smartphone Under 10000: आजकल के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, लेकिन जब जेब में बजट सिर्फ 10,000 रुपये हो तो ऐसे में उलझन हो जाती है. हमें लगता है कि इतने कम पैसों में शायद ही कोई बढ़िया फीचर्स वाला फोन नहीं मिल पाएगा. लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट इस कीमत पर भी बढ़िया फीचर्स वाला फाेन मिल जाता है. इस खबर में हम आपको ऐसे ही फोन्स के बारे में बताते हैं. दरअसल, एक सेल के तहत कल तक जो फोन 13 से 14 हजार के बीच मिल रहे थे वे डिस्काउंट के बाद आपको 10,000 से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं. ऐसे अगर आप आप एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि 10,000 रुपये (10000 Ke Andar Best Smartphone) के अंदर कौन सा फोन ले तो यह खबर आपके लिए है.

Samsung Galaxy F06 5G पर बंपर छूट

सबसे पहले बाद करते हैं सैमसंग के फोन की. सैमसंग लवर्स के लिए Galaxy F06 5G एक जबरदस्त डील मिल रही है. 13,999 रुपये की असली कीमत वाला ये फोन अब सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें आपको 4,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 4GB RAM, 128GB स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन और Dimensity 6300 5G प्रोसेसर इसे इस बजट का सबसे मजबूत दावेदार बनाते हैं.

सबसे सस्ता सैमसंग फोन Galaxy F07

अगर आपका बजट और भी कम है तो Samsung Galaxy F07 आपके लिए सही चुनाव हो सकता है. यह फोन सेल में केवल 7,499 रुपये में मिल रहा है. इस फाेन की असल कीमत करीब 10 हजार रुपये थी. इसमें Helio G99 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है जो डेली यूज के लिए काफी भरोसेमंद है. कम बजट में सैमसंग की ब्रांड वैल्यू चाहने वालों के लिए ये एक शानदार विकल्प है.

यह भी पढ़ें...

यह पढ़ें: BIZ DEAL: 365 दिनों का रिचार्ज और पूरे साल की टेंशन खत्म, जानें Jio, Airtel, Vi और BSNL किसका सालाना प्लान है बेस्ट

Vivo T4 Lite 5G की दमदार बैटरी

वीवो का यह मॉडल उन लोगों के लिए है जिनकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ है. 11,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 128GB की स्टोरेज मिलती है. इसमें भी Dimensity 6300 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी की बचत के बीच एक अच्छा बैलेंस बनाकर रखता है.

OPPO A5x में स्टाइल और पावर का मेल

वही ओप्पो के फाने की बात करे तो  OPPO ने अपने फोन मॉडल A5x पर भी 4,000 रुपये की भारी कटौती की है, जिससे इसकी कीमत अब 9,999 रुपये हो गई है. स्टाइलिश डिजाइन के साथ इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है. यह फोन उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो किफायती दाम में एक गुड लुकिंग फोन और बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं.

भारतीय ब्रांड Lava और अन्य विकल्प

स्वदेशी ब्रांड को पसंद करने वालों के लिए Lava Storm Lite 5G एक अच्छा ऑप्शन है, जिसकी कीमत अब 9,029 रुपये है. यह फोन कम बजट में 5G का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा पुराने लेकिन भरोसेमंद मॉडल के तौर पर Redmi Note 5 भी 8,329 रुपये में उपलब्ध है जो फुल HD+ डिस्प्ले के शौकीनों के लिए एक स्थिर विकल्प बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: BIZ TAK: मात्र ₹140 में 56GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Vi और Jio ने पेश किए सस्ते प्लान्स

    follow on google news