क्या है F&O ट्रेडिंग जिससे पैसे गंवा रहे इन्वेस्टर्स? 10 में से 9 इन्वेस्टर्स को फकीर बनाने वाले खेल पर शिकंजा
क्या आप भी 5,000 रुपए को रातों-रात 50,000 रुपए बनाने के चक्कर में ऑप्शन ट्रेडिंग में कूद रहे हैं? रुकिए! आज 1 फरवरी 2026 के बजट और सेबी के नए नियमों ने खेल पूरी तरह बदल दिया है.
ADVERTISEMENT

बजट पेश होते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम.
बजट पेश होने पर शेयर बाजार का रिएक्शन इस बात का सबूत बनता है कि बजट अच्छा आया है या नहीं. जिस बजट को निर्मला सीतारामन विकसित भारत का बजट कहा उसे शेयर बाजार ने सलामी नहीं दी. बजट स्पीच खत्म होते ही बाजार ने बड़ी गुलाटी मार दी. बाजार को मिला कुछ नहीं बल्कि एक फैसले से कमर और टूट गई.