Good News: NPS पेंशनर्स के लिए सरकार ले आई नई पेंशन योजना, 1 अप्रैल से होने जा रहा शुरू, जानें पूरी डिटेल
24 अगस्त 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई. इसके बाद इसकी चर्चा तेज हो गई. पुरानी पेंशन योजना (OPS) और नई पेंशन योजना (NPS) के फायदे को ध्यान में रखकर एक नई पेंशन व्यवस्था के रूप में UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को लाया गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
पुरानी पेंशन व्यवस्था यानी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और नई पेंशन व्यवस्था यानी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के बीच झूल रहे कर्मचारियों को एक नई पेंशन व्यवस्था दी जा रही है. इसे यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) नाम दिया गया है. अब ये 1 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. लोगों के जेहन में सवाल ये है कि ये पेंशन सिस्टम ओपीएस और एनपीएस से कितना अलग है? ये कितना फायदेमंद है? हम Personal Finance की सीरीज में आपको तीनों पेंशन सिस्टम में एक तुलना के साथ इसकी पूरी डिटेल बता रहा है.