गोल्ड-सिल्वर का नया रेट, एक हफ्ते में इतना बदला सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. MCX पर 10 ग्राम सोना ₹530 महंगा होकर ₹1,09,900 पर पहुंच गया, जबकि घरेलू बाजार में ₹75 की मामूली वृद्धि हुई. वहीं, चांदी भी ₹1,258 महंगी होकर ₹1,30,096 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

gold silver price today, gold silver rate today, gold silver update
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

Gold-Silver Price: इस साल सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बीते हफ्ते भी सोने ने अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ और कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा. अगर हम बीते पांच कारोबारी दिनों पर नजर डालें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम लगभग 500 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है. प्रति किलो चांदी की कीमत में 1258 रुपये का उछाल आया है. आइए जानते हैं, पिछले हफ्ते सोना-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है.