Personal Finance: होम लोन वालों को मिल सकती है खुशखबरी, RBI दे सकता है दिवाली पर बड़ा गिफ्ट
RBI rate cut: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट कट करके होम लोन लेने वालों के लिए सौगात दे सकता है. हालांकि FD से इंट्रेस्ट अर्न करने वालों को झटका लग सकता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक. (RBI दे सकता है लोन लेने वालों को खुशखबरी.)
होम लोन की EMI में कमी का बड़ा गिफ्ट फेस्टिव सीजन यानी दिवाली पर लोगों को मिल सकता है. दरअसल, इस साल रेपो रेट में 3 बार कमी होने के बाद अगस्त में इसे स्थिर रखा गया था. लेकिन माना जा रहा है कि ये कदम बड़ी खुशखबरी देने से पहले लिया गया एक छोटा सा ब्रेक है.