Post Office Monthly Income Scheme : पति-पत्नी हर महीने घर बैठे कमा सकते हैं 9000 रुपए से ज्यादा, गजब की है ये स्कीम
Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली बचत योजना है, जिसे भारतीय डाक विभाग संचालित करता है. इसमें आप एकमुश्त पैसा निवेश करके हर महीने एक निश्चित ब्याज प्राप्त कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
हर कोई गारंटीड और सुरक्षित रिटर्न चाहता है. बाजार के चढ़ाव-उतार के बाद लोगों ने ये तो समझ लिया है कि पूरा पैसा म्युचुअल फंड में लगाना रिस्की हो सकता है. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स भी यही कहते हैं कि निवेश का कुछ हिस्सा गारंटीड और सुरक्षित रिटर्न वाले स्कीम्स में लगाना चाहिए. ऐसे में FD, SCSS के अलावा हर महीने इनकम के लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम भी काफी पपुलर है.