Paytm पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक मिली राहत, इससे जुड़े सारे अपने सवालों के जवाब जानिए

RBI ने साफ-साफ कह दिया है कि 15 मार्च, 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड इत्यादि में डिपॉजिट या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Paytm Payment Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को क्रेडिट लेनदेन, जमा, वॉलेट और FASTags सहित प्रमुख सेवाओं को रोकने के लिए Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को दी गई पिछली समय सीमा बढ़ा दी है. केंद्रीय बैंक ने एक ताजा सर्कुलर में कहा है कि नई डेडलाइन 15 मार्च की तय की गई है. इसके साथ ही आरबीआई ने पेटीएम और पेटीएम बैंक पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) की एक सूची भी जारी की है.