GST कटौती के बाद Thar और Scorpio हुई सस्ती, महिंद्रा ने जारी की गाड़ियों की नई रेट लिस्ट

GST दरों में कटौती और अतिरिक्त ऑफर्स के कारण महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमतें काफी कम कर दी हैं. अब महिंद्रा बोलेरो ₹8.79 लाख और थार ₹10.32 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

GST दरों में हाल ही में हुए बदलावों का सीधा फायदा अब वाहन खरीदारों को मिल रहा है. देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद, महिंद्रा की सबसे किफायती एसयूवी XUV3XO से लेकर Bolero, Thar और Scorpio तक की कीमतें काफी कम हो गई हैं. कुछ मॉडलों पर तो कुल बचत ₹2.56 लाख तक पहुंच रही है.