IREDA का शेयर क्यों बना रॉकेट? अगली तिमाही के रिजल्ट से पहले जानिए इसके पीछे की असली वजह
IREDA का शेयर जनवरी 2024 में अब तक 18.5% बढ़ा है. IREDA के शेयर 111 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10% बढ़कर 122.10 रुपये पर पहुंच गए.
ADVERTISEMENT

IREDA Stock News: शेयर बाज़ार आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. आज बाजार में गजब की तेजी दिखी. Nifty 203 Point ऊपर चढ़कर 22,097 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ. IT और Banking सेक्टर एक साथ चढ़े, लेकिन एक और स्टॉक है जिसमें गजब की रैली देखने को मिली और वो है Mini Ratna कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency Ltd.(IREDA ). इसके शेयरों में आज यानी15 जनवरी के ट्रेडिंग सत्र में 10% का ऊपरी सर्किट लगा.