भिलाई: मायके लौट रही थी बेटी, पिता के आंखों के सामने हो गई मौत, सदमें में परिवार

Chhattisgarh News: भिलाई में नेशनल हाइवे पर तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी जिसमें 29 साल की साक्षी की मौके पर मौत हो गई और पिता घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ से आया दिल दहला देने वाला मामला
छत्तीसगढ़ से आया दिल दहला देने वाला मामला
Google CTA

भिलाई में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे-53 पर शासकीय आईटीआई के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी. हादसे में 29 साल की बेटी साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया.