मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना पर भड़के बघेल, मोदी-शाह को घेरा, कहा- ऐसे नहीं चलता देश
मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और…
ADVERTISEMENT

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है. विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सिर्फ चुनावी राजनीति से देश चलाना चाहते हैं, लेकिन देश ऐसे नहीं चलता. उन्होंने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना किए जाने पर भी पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया.