दिल्ली वासियों को केंद्र सरकार ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, 13 नए स्टेशनों के साथ होगा मेट्रो का विस्तार, योजनी की पूरी डिटेल आई सामने
Delhi Metro expansion: नए साल से पहले दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के Phase-VA को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत 16 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर का निर्माण होगा और 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. जानिए दिल्ली मेट्रो विस्तार योजना की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार(तस्वीर- ITG)
नए साल से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को एक बड़ी सौगात मिली है. केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR के लोगों, खासकर सरकारी कर्मचारियों और रोजाना ट्रैवल करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 16 KM नए मेट्रो लाइन को मंजूरी दे दी है. आज यानी बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के Phase- VA को मंजूरी मिल गई है. इस फैसले की जानकारी देते हुए हुआ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना के लिए करीब 12,015 करोड़ रुपए खर्च होंगे. आइए विस्तार से जानते हैं कैबिनेट के फैसले की पूरी बात.